कानपुर हिंसा के बाद चंद्रेश्वर हाते से पलायन कर रहे लोग, लोगों के चेहरे पर साफतौर पर दिख रहा है डर

कानपुर हिंसा के बाद चंद्रेश्वर हाते से पलायन कर रहे लोग, लोगों के चेहरे पर साफतौर पर दिख रहा है डर

Published : Jun 08, 2022, 03:36 PM IST

कानपुर के चंद्रेश्वर हाते से लोगों का पलायन लगातार जारी है। इस बीच वहां रहने वाले बच्चे और महिलाएं घरों में कैद होकर रह गए हैं। मौजूदा हालात में उनके चेहरों पर डर का माहौल साफतौर पर देखा जा सकता है।

कानपुर: चंद्रेश्वर हाते को ही बार-बार विशेष वर्ग के लोगों के द्वारा क्यों निशाना बनाया जाता है इसको लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कश्मीर की तरह ही यहां भी लोग 24 घंटे दहशत के साए में क्यो हैं यह सभी के जहन में हैं। वहीं 3 जून को हिंसा की घटना कानपुर में सामने आई उसके बाद तेजी से यहां पलायन शुरू हो गया है। चंद्रेश्वर हाते में रहने वाले लोगों के चेहरे पर डर का माहौल साफतौर पर देखा जा सकता है।

जख्मों की यादों को ताजा कर रहा हाते का हाल
कानपुर के डीएम और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से महज एक किमी की दूरी पर स्थित परेड और घंटाघर जाने वाली नई सड़क पर पुलिस की मुश्तैदी है। यह मुश्तैदी बीते दिनों हुई हिंसा के जख्मों की याद दिलाने के लिए काफी है। इसी के साथ हाते के अंदर जहां दुकानों पर लोगों का मजमा होता था वह अब छाया सन्नाटा अपने आप में ही कई जवाब दे रहा है। जो लोग वहां बाहर दिखते भी हैं वह खुलकर कुछ बोलना नहीं चाहते। कैमरे पर बोलने के नाम से ही वह लोग घर में चले में जाते हैं। उनके मन में डर है कि वह कुछ खुलकर बोलेंगे तो उनके बच्चों तक की जान को खतरा हो सकता है।

दहशत के चलते रिश्तेदारों के घर पर शिफ्ट हुए लोग
सन्नाटे के बीच घरों पर लटक रहे तालों को लेकर पड़ोसी बताते हैं कि यहां रहने वाले लोग कहीं जा चुके हैं। जो लोग कॉलोनी में हैं वह कहते हैं कि ताले वाले घरों के लोग दहशत की वजह से रिश्तेदारों के वहां शिफ्ट हो गए हैं। इसी के चलते उनके घरों पर ताला लटक रहा है। भले ही लोग वहां कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन उनके अंदर हजारों सवाल चल रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में भी उन्हें सुरक्षा का एहसास पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। घटना की दहशत उनके दिमाग से उतर ही नहीं रही है। वह घर से बाहर निकलने तक की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर हिंसा वाले दिन उन्हें घर के अंदर दाखिल होने में अगर थोड़ी भी देर और हो जाती तो पता नहीं क्या होगा। उनकी मांग है कि प्रशासन उन्हें स्थाई रूप से सुरक्षा दे और आस-पास बनी अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ भी कार्रवाई करे।

 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला