युवक के डूबने की सूचना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, दोस्तों ने नहर में नहाने से किया था मना

युवक के डूबने की सूचना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, दोस्तों ने नहर में नहाने से किया था मना

Published : Jun 08, 2022, 05:43 PM IST

उन्नाव हरदोई रोड पर दक्षिण शारदा नहर में नहाते वक्त एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक नहर के पास अपने छह दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए गया हुआ था। लेकिन नहर को देख नहाने का मन हुआ जिसे सुनकर दोस्तों ने मना भी किया पर युवक ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी। 

उन्नाव: यूपी के जिले उन्नाव हरदोई रोड पर दक्षिण शारदा नहर में नहाते वक्त एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक नहर के पास अपने छह दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए गया हुआ था। लेकिन नहर को देख नहाने का मन हुआ जिसे सुनकर दोस्तों ने मना भी किया पर युवक ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

आपको बता दें कि बांगरमऊ नगर के नाना मऊ तिराहा निवासी प्रिंस 20 वर्षीय छात्र बीएससी सेकंड ईयर के पेपर देकर अपने दोस्तों के साथ शारदा नहर नहाने गया था। नहाने के दौरान नहर में डूब कर युवक की मौत हो गई। एक तरफ परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि सन 2012, 27 जुलाई को पिता गोपाल की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद परिवार का भरण पोषण मृतक युवक ही संभालता था। अब युवक की मौत के बाद से परिवार में भारी संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला