दुष्कर्म के बाद बलात्कारियों ने तोड़ी दलित महिला की टांग, पैर काटकर डॉक्टरों ने बचाई जान

दुष्कर्म के बाद बलात्कारियों ने तोड़ी दलित महिला की टांग, पैर काटकर डॉक्टरों ने बचाई जान

Published : Jul 15, 2022, 06:50 PM IST

मथुरा में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार उसकी टांग तोड़ दी गई जिससे उसका एक पैर काटना पड़ा। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 35 साल की दलित महिला अपने ही गांव के कुछ लोगों की हैवानियत का शिकार हो गई।

मथुरा: यूपी के मथुरा में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार उसकी टांग तोड़ दी गई जिससे उसका एक पैर काटना पड़ा। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 35 साल की दलित महिला अपने ही गांव के कुछ लोगों की हैवानियत का शिकार हो गई। 25 मई को गांव के दो लोगों ने उसे बाजार तक छोड़ने के लिए बाइक पर बैठाया, फिर सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने जब विरोध किया तो चार लोगों ने मिलकर उसके पैर को बुरी तरह मोटर साइकिल से कुचला, फिर बेहोशी की हालत में उसे पटरी पर छोड़कर फरार हो गए। डेढ़ महीने तक मथुरा, आगरा और पलवल ईलाज चलने के बाद आखिरकार उसके एक पैर को काटना पड़ा तब उसकी जान बच पाई। 

पीड़ित महिला के पति ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। गांव के ही चार लोग ने बलात्कार किया उसे डेरा तक छोड़ने के लिए मोटर साइकिल पर बैठाया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके बलात्कार किया। डेढ़ महीना बाद महिला जब थोड़ा ठीक हुई तो चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जिसमें दो आरोपी महेश और महेंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बाकी दो की धरपकड़ के लिए छापेमारी चल रही है। 

एसपी ग्रामीण श्रीचंद ने मामले खो लेकर बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ जिसमें दो को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का दुखद पहलू ये है कि ये परिवार बेहद गरीब है। पति पहले से विकलांग था। अब महिला का एक पैर कट जाने से तीन बच्चों वाले इस परिवार के सामने रोजी रोटी का बड़ा संकट पैदा हो गया है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला