लखनऊ से चलकर युवती के गांव पहुंचा सिरफिरा आशिक, परिवार के सामने ही पेट्रोल डालकर खुद को लगा ली आग

लखनऊ से चलकर युवती के गांव पहुंचा सिरफिरा आशिक, परिवार के सामने ही पेट्रोल डालकर खुद को लगा ली आग

Published : May 14, 2022, 06:14 PM ISTUpdated : May 14, 2022, 06:37 PM IST

जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचलपुर गांव में सिरफिरे आशिक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वह युवती द्वारा उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने से क्षुब्ध था। उसे बचाने में युवती के परिजन भी झुलस गए। युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। 
 

गोण्डाः जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचलपुर गांव में सिरफिरे आशिक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वह युवती द्वारा उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने से क्षुब्ध था। उसे बचाने में युवती के परिजन भी झुलस गए। युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। 

युवती के परिजनों ने बताया कि विमल कुमार लखनऊ में रहता था। वह बिजली मिस्त्री था। वह उनके बेटे को अपने साथ काम पर ले जाता था। इस दौरान उनकी बेटी से विमल का संपर्क हो गया। वह जबरन उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था। बेटी के मना करने पर वह क्षुब्ध हो गया और उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने में चार लोग झुलस गए। अस्पताल में विमल की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। 

वहीं, सीओ सिटी गोण्डा लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि ग्राम अचलपुर में विमल किशोर (25) मूल निवासी ग्राम सलीमपुर भटासा, जिला फर्रुखाबाद ने युवती के शादी से मना करने पर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने में युवती के परिजन भी झुलस गए हैं। इलाज के दौरान विमल की मौत हो गई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला