अग्निपथ योजना का उन्नाव में दिखा विरोध, सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने काटा बवाल, पुलिस समझाने में जुटी

अग्निपथ योजना का उन्नाव में दिखा विरोध, सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने काटा बवाल, पुलिस समझाने में जुटी

Published : Jun 16, 2022, 04:57 PM IST

अग्निपथ योजना का विरोध उन्नाव जनपद में देखने को मिला। यहां शुक्लागंज में सुबह ही सेना भर्ती की दौड़ लगाने के लिए आए युवाओं ने मरहला चौराहे पर विरोध जताया। उन्होंने सरकार से नाराज होकर जमकर नारेबाजी की। 

उन्नाव में सेना की ओर से 4 साल के लिए युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती करने वाली अग्निपथ स्कीम का विरोध उन्नाव में भी दिखा है। कानपुर से सटे शुक्लागंज में सुबह सेना भर्ती की दौड़ लगाने आने वाले युवाओं ने मरहला चौराहा पर विरोध जताया है। इतना ही नही दो दर्जन से अधिक युवाओं ने हांथो में तख्ती ओर पोस्टर लेकर रक्षा मंत्री और मोदी, योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए है। सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने बवाल काटा। सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवाओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया है। गुस्साए युवाओं ने सेना में चार साल की नौकरी का विरोध किया है।
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहा स्तिथि डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम ग्राउंड में पिछले कई सालों से सैकडों की संख्या युवा सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाने आते है। बीते दिनों जारी हुए विज्ञापन के बाद सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में रोष देखने को मिल रहा है। 2 दर्जन से अधिक युवाओं ने सुबह सड़क पर बैठकर विरोध जताया। तख्ती और पोस्टर लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामे की सूचना पर गंगा घाट कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर इरशाद अली मौके पर पहुंचे। अभ्यार्थियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन युवा माने नहीं और पोस्टर तख्ती लेकर पैदल ही चल दिए। घण्टो समझाने बुझाने के बाद अभ्यार्थी शांत हुए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि अग्निपथ योजना वापस लिया जाए। अग्निपथ योजना वापस लो, संविदा पर बहाली नहीं चलेगी, छात्रों का भविष्य बर्बाद करना बंद करो, पुरानी बहाली प्रक्रिया को जारी रखो, के नारे लगाये गए। युवा नीरज ने कहा कि देश का छात्र-नौजवान मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को खारिज करता है। छात्रों को ठेके पर नहीं, नियमित रोजगार की गारंटी सरकार को देनी होगी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'