अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कर रही विरोध प्रदर्शन, शहर से लेकर देहात तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कर रही विरोध प्रदर्शन, शहर से लेकर देहात तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Published : Jun 27, 2022, 05:29 PM IST

अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को कांग्रेस सोमवार को सड़कों पर उतरी है। कांग्रेसियों ने शहर से लेकर देहात में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी कडी में मुरादाबाद महानगर कॉंग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता सत्याग्रह आंदोलन चलाते हुए अपना विरोध दर्ज करा रहे है।

मुरादाबाद: अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को कांग्रेस सोमवार को सड़कों पर उतरी। कांग्रेसियों ने शहर से लेकर देहात में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कर रही विरोध 
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिल और विधानसभा क्षेत्रों में योजना का विरोध करने का ऐलान किया गया था। इसके चलते शहर में महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा व कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कंपनी बाग के पास महात्मा गांधी पार्क में तमाम कांग्रेसी इकट्ठा हुए। और सरकार की सेना में भर्ती के खिलाफ विरोध जताया। सरकार के अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। योजना सशस्त्र बलों में लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और मनोबल का अवमूल्यन है।

पूर्व विधायक फूलकुंवर ने प्रदर्शन की बागडोर संभाली
मुरादाबाद के देहात क्षेत्र का अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष असद मौलाई समेत तमाम कार्यकर्ता रहे। जबकि ठाकुरद्वारा में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अफजल साबरी आदि रहे। बिलारी में भयःकर सिंह, कांठ में अरविंद चौथरी और कुंदरकी में पूर्व विधायक फूलकुंवर ने प्रदर्शन की बागडोर संभाली। बाद में कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को योजना वापस लेने के लिए ज्ञापन भी दिया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला