देर रात कार में युवकों का दिखा अलग रूप, दो किलोमीटर तक चलती रही स्टंटबाजी

देर रात कार में युवकों का दिखा अलग रूप, दो किलोमीटर तक चलती रही स्टंटबाजी

Published : Jun 30, 2022, 04:51 PM IST

यूपी के आगरा जिले का बुधवार की रात का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कार में युवकों का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। करीब दो किलोमीटर तक युवकों ने कार के खिड़की के बाहर स्टंटबाजी की है।

आगरा: सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है जिसे देखकर हर कोई हैरान होता है। इसी कड़ी में राज्य के आगरा जिले में बुधवार की देर रात कार में युवकों का अलग ही रूप देखने को मिला है। इतना ही नहीं इन युवकों की दो किलोमीटर तक स्टंटबाजी चलती रही। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस रोड में पुलिस पेट्रोलिंग भी करती है लेकिन युवकों के हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन का कोई डर नहीं। युवकों के द्वारा हो रही स्टंटबाजी के चलते पीछे से आ रही कार में बैठे कार सवारों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

दरअसल यह वीडियो आगरा के वीआईपी इलाके फतेहाबाद रोड पर बुधवार रात में कारों सवारों ने हुड़दंग मचाया। तीन कारों में सवार युवक स्टंटबाजी करते नजर आए। इन तीनों गाड़ियों में एक महिंद्रा एसयूवी कार थी। जिस पर विधायक लिखा था। इसके पीछे दो और कार थीं। युवक खिड़की से आधे बाहर निकले थे। एक कार पर एक युवक बाहर लटका हुआ दिख रहा है। युवक कार से बाहर निकलकर मोबाइल में अपना वीडियो शूट करते दिख रहे थे। इन युवकों के पीछे चल रही कार में किसी ने इनका वीडियो बना लिया। कार सवार ने करीब दो किलोमीटर तक इनका वीडियो बनाया है। हैरत की बात तो यह है कि इस मार्ग पर पुलिस पेट्रोलिंग करती रहती है। मगर, इसके बाद भी ये लोग बेखौफ हुड़दंग मचाते रहे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला