अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- मैं ढूंढ रहा हूं हमारे बच्चों के कंस कौन हैं

अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- मैं ढूंढ रहा हूं हमारे बच्चों के कंस कौन हैं

Published : Jan 08, 2022, 04:23 PM IST

सपा की सरकार आएगी तो न्याय होगा। मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं, 69 हजार शिक्षक भर्ती के अलावा जो परीक्षाएं रद्द की गई, लीक हुए उन्हें फिर से करवाएंगे। सपा सरकार बनने पर छात्रों के लिए होगा नया काम। गरीब के योग्य बच्चों की विदेश में पढ़ाई के लिए बनाया जाएगा कोष। 

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद हम फिर से युवाओं को लैपटॉप बांटेंगे। उन्होंने शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से कहा कि वो अपने घर वापस लौट जाएं, बूथ पर काम करें और भाजपा को हराएं। सपा की सरकार आएगी तो न्याय होगा। मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं, 69 हजार शिक्षक भर्ती के अलावा जो परीक्षाएं रद्द की गई, लीक हुए उन्हें फिर से करवाएंगे। सपा सरकार बनने पर छात्रों के लिए होगा नया काम। गरीब के योग्य बच्चों की विदेश में पढ़ाई के लिए बनाया जाएगा कोष। 

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस भगवान के बारे में आप सोते समय सोचकर याद करेंगे वही आएंगे, यही हमारे बुजुर्गों ने बताया है,लेकिन मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री जी कुछ और याद दिला रहे हैं,वो कंस की याद दिला रहे हैं, मैं देखूंगा की हमारे बच्चों के सपने में कौन आता है, हमारे बच्चों के कंस कौन हैं इसे मैं ढूढ़ रहा हूँ। डिजिटल चुनाव के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हम चुनाव आयोग से अपील, मांग करेंगे कि इलेक्शन कमीशन कुछ फंड दे, जिससे हम बीजेपी के स्ट्रांग आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के सामने मजबूती से डेमोक्रेटिक लिहाज से चुनाव लड़ सकें। जो पार्टियां उस लिहाज से मजबूत नही हैं उन पार्टियों के लिए अपील करेंगे। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला