बाढ़ के डर के बीच दिखी स्वच्छता की चाह, नमामि गंगे के सदस्यों ने राजघाट पर चलाया अभियान

बाढ़ के डर के बीच दिखी स्वच्छता की चाह, नमामि गंगे के सदस्यों ने राजघाट पर चलाया अभियान

Published : Aug 25, 2022, 03:14 PM IST

यूपी के जिले वाराणसी में बाढ़ के डर के बीच सफाई की चाह भी देखने को मिली। नमामि गंगे के सदस्यों ने राजघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अंतर्गत गंगा नदी में उतरकर किनारे की गंदगी को हाथों से उठाया। इतना ही नहीं सदस्यों ने स्वच्छता स्लोगन की लिखी तख्तियां लेकर लोगों से अपील भी की है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की विश्वनाथ नगरी काशी में बाढ़ की विभीषिका के बीच बृहस्पतिवार 25 अगस्त को नमामि गंगे ने राजघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिला गंगा समिति के आवाह्न पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान गंगा किनारे की अनेकों गंदगी को साफ किया गया। स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सदस्यों ने लोगों से स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने की अपील की। संयोजक राजेश शुक्ला ने सदस्यों के साथ बाढ़ के बावजूद गंगा में उतरकर प्रदूषित करने वाली सामग्रियों को बाहर निकाला। राजघाट पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने का आग्रह किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा हमारी हैं, विश्व की धरोहर गंगा के घाट भी हमारे हैं इसलिए इनकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है। गंदगी कई प्रकार के रोगों की जनक है। स्वच्छता हमारे आरोग्य जीवन का आधार है। हमें मिलकर गंदगी मुक्त भारत का संकल्प लेना ही होगा। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजिका सारिका गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, संजय कुमार, शशि किशन, सदानंद मिश्रा, संतोष साहनी, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला