अध्यात्म और संस्कृति की नगरी में दिखेगा बदलाव, एयरपोर्ट पर उतरते ही संस्कृत में सुनाई देगा अनाउंसमेंट 

अध्यात्म और संस्कृति की नगरी में दिखेगा बदलाव, एयरपोर्ट पर उतरते ही संस्कृत में सुनाई देगा अनाउंसमेंट 

Published : Jul 02, 2022, 05:12 PM IST

एयरपोर्ट पर अनोखी पहल यात्रियों को काशी की संस्कृति का एक एहसास दिलाएगी। यह देश का पहला हवाई अड्डा होगा जहां पर संस्कृत में अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

धर्म अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में जैसे ही आप लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे तो अब आपको संस्कृत में अनाउंसमेंट होता सुनाई देगा। अनाउंसमेंट महादेव की नगरी काशी में आपके स्वागत के लिए चलाया जा रहा है। एयरपोर्ट की अनोखी पहल से यात्रियों को काशी के संस्कृति का एक एहसास होगा। देश का पहला हवाई अड्डा होगा जहां पर संस्कृत में अनाउंसमेंट किया जा रहा है। 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृति डिपार्टमेंट की इस पहल के बाद ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह कदम उठाया है देश के सबसे पुराने शहर कहे जाने वाले काशी आने वाले पर्यटकों को संस्कृत का अनाउंसमेंट बहुत ही अच्छा लग रहा है। एयरपोर्ट निर्देशक आर्यामा सान्याल ने बताया कि वाराणसी संस्कृत की राजधानी माना जाता है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत के प्राध्यापक डॉ. राम नारायण द्विवेदी ने मुझसे अनुरोध किया था कि रोजमर्रा के जीवन में हम एयरपोर्ट के अंदर संस्कृत का प्रयोग करें। इसके तहत कोविड-19 प्रोटोकॉल के मैसेज को संस्कृत भाषा में अनाउंसमेंट करने का निर्णय लिया। इससे यात्रियों को यह संदेश मिलेगा कि वे एक ऐसे शहर में आए हैं, जो संस्कृत भाषा के लिए जाना जाता है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला