चाय पत्ती के चूरे से बनाया Asianet News हिंदी का अद्भुत लोगो, 'यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ नाम

चाय पत्ती के चूरे से बनाया Asianet News हिंदी का अद्भुत लोगो, 'यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ नाम

Published : Feb 07, 2022, 06:40 PM IST

वाराणसी की एक युवा कलाकार ने अद्भुत प्रदर्शनी के जरिए चाय पत्ती के चूरे से 365 लोगो तैयार किया है, जिसमें Asianet news Hindi के लोगो के साथ साथ अन्य संस्थानों के लोगो को स्थान दिया है।
 

वाराणसी की एक युवा कलाकार ने अद्भुत प्रदर्शनी के जरिए चाय पत्ती के चूरे से 365 लोगो तैयार किया है, जिसमें Asianet news Hindi के लोगो के साथ साथ अन्य संस्थानों के लोगो को स्थान दिया है।

आज भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा मंदिर में रोशनी द्वारा चाय के बुरादे से बनाई गयी 365 लोगो की एकदिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन अंतराष्ट्रीय कलाकार, लेखिका एवं गिनीज़ रिकॉर्ड धारी सुश्री नेहा सिंह द्वारा किया गया। काशी की बेटी रोशनी यादव ने ऐसे ही फेंके जाने वाली चाय के बुरादे से दुनिया के कई नामी संस्थाओं के 365 लोगो का चित्रण करके अपना नाम "यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड" में दर्ज किया है। 

प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि एवं अधिनिर्णायक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अभिवक्ता (Advocate-on-Record) श्री राजेश पनायन्थट्टा ने प्रमाणपत्र जारी किया, जिसको प्रिज़्म सीमेंट कंपनी के महाप्रबंधक श्री. संजय रामदास काम्बेकर द्वारा रोशनी यादव को प्रदान किया गया।

रोशनी ने बताया कि वो पिछले साल के लॉकडाउन में ही यह कार्य शुरू की थी। ठान लिया था कि "एक दिन - एक लोगो" के हिसाब से हर दिन किसी न किसी संस्था का लोगो का चित्रण करेंगी और ऐसे ही करते करते एक साल में 365 लोगो बनकर तैयार हो गया आज उन्हीं संस्थान व ब्रांड के 365 लोगो को एकदिवसीय प्रदर्शनी में लगाया गया है। 

काशी के कई संस्थाओं का लोगो भी बनाया गया जिसे देखने उन - उन संस्थाओं के लोग भी उपस्थित रहे और रोशनी को अपने अपने तरफ से इस कार्य के लिए उन लोगों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा जी, संस्कार भारती मानस गंगा इकाई के महामंत्री राम अशीष पाण्डे जी, संस्कार भारती के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील किशोर द्विवेदी जी, ईज़ी हेल्प संस्था के तरफ से मंजू सिंह, विवेक सिंह एवं कोमल सिंह उपस्थित रहें। 

रोशनी के इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कार भारती मानस गंगा इकाई एवं ईज़ी हेल्प संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  रोशनी यादव ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान 101 देशों की रंगोली बनाकर अपना नाम पहली बार 'वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया' में दर्ज करा चुकी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला