औरैया में कंटेनर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, गोदभराई में गए एक ही परिवार के 9 लोग हादसे का शिकार

औरैया में कंटेनर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, गोदभराई में गए एक ही परिवार के 9 लोग हादसे का शिकार

Published : Nov 03, 2022, 04:32 PM IST

यूपी के औरैया में एक कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी। यहां एक ही परिवार के 9 लोग हादसे का शिकार हुए। यह सभी लोग गोदभराई में शामिल होने के लिए गए हुए थे। 

औरैया जनपद में एक ही परिवार के 9 लोग हादसे का शिकार हो गए। यह सभी लोग गोदभराई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर देहात के बेला बिधूना की तरफ जा रहे थे। मल्होसी मोड़ के पास कंटेनर में ऑटो में पीछे से टक्कर के बाद यह पूरी घटना सामने आई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने देखा कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए थे। इसी के साथ एक ही परिवार के 9 लोग तड़प रहे थे। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से घायलों को डॉक्टर ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। 

यह घटना औरैया बेला थाना क्षेत्र मल्होसी मोड़ से सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय बालक राम अपनी पत्नी हेमलता और बच्चो के साथ अपनी साली को गोद भराई में शामिल होने औरैया जिले के रसूलपुर थाना एरवा कतरा से  कानपुर देहात के गलुआपुर गए हुए थे। और सुबह प्रोग्राम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। आटो से कानपुर देहात से बेला की तरफ आ रहे थे तभी औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के मल्होसी मोड़ के पास आटो में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। बताया गया कि आटो में 5 बच्चे, 3 पुरुष और 1 महिला सवार थी। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला