अयोध्या दीपोत्सव: PM मोदी रामलला के दरबार में जलाएंगे पहला दीप, देखिए रामनगरी में होने वाले मेगा शो की तैयारी

अयोध्या दीपोत्सव: PM मोदी रामलला के दरबार में जलाएंगे पहला दीप, देखिए रामनगरी में होने वाले मेगा शो की तैयारी

Published : Oct 21, 2022, 11:43 AM IST

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर लगातार तैयारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी रामलला के दरबार में पहला दीपक जलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस बीच तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

पीएम मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। यहां 17 लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। वहीं प्रभु श्रीराम का आंगन भी दीपों से जगमग होगा। पीएम मोदी रामलला के आंगन में दीप जलाकर राम मंदिर के निर्माण कार्य को करीब से देखेंगे। ज्ञात हो कि अयोध्या में दीपोत्सव की शुरूआत 2017 से हुई थी। इस बार छठवें दीपोत्सव में 23 अक्टूबर को पीएम मोदी शामिल होंगे और नया रिकॉर्ड भी बनते हुए वह अपनी आंखों से देखेंगे। 

आपको बता दें कि दीपोत्सव की तैयारियां इस समय अंतिम दौर में हैं। गुरुवार को राम की पैड़ी पर दीप पहुंचाने का क्रम शुरू हो गया। नोडल अधिकारी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह की निगरानी में घाटों पर दीप पहुंचाए गए। सुरक्षा को लेकर सभी स्वंयसेवकों को विवि प्रशासन की ओऱ से पहचान पत्र जारी किए गए हैं। बिना पहचान पत्र के कोई भी पैड़ी परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'