आयुष्मान कार्ड के बावजूद नहीं मिल रहा इलाज, ठेले पर बीमार बेटे को ले जाते मजबूर पिता का वीडियो वायरल 

आयुष्मान कार्ड के बावजूद नहीं मिल रहा इलाज, ठेले पर बीमार बेटे को ले जाते मजबूर पिता का वीडियो वायरल 

Published : Oct 22, 2022, 01:08 PM IST

यूपी के आजमगढ़ में बीमार बेटे को ठेले पर ले जाते हुए मजबूर पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। बुजुर्ग पिता ने आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड के बावजूद उनके बेटे को इलाज नहीं मिला। 

आजमगढ़: जनपद में एक मजबूर पिता का बेटे को ठेले पर ले जाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल पिता बेटे के इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर गए थे। हालांकि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद बेटे को इलाज नहीं मिल सका। 

आपको बता दें कि नगर के सिधारी के हाईडिल के समीप निवासी हरिश्चन्द्र को ठेला चलाकर किसी तरह दो वक्त की रोटी मयस्सर हो पाती है। इसी कठिनाईयों के बीच इनके पुत्र निखिल के पैरों में कई दिनों से परेशानी उत्पन्न हो गई थी, आर्थिक विपन्नता के कारण इलाज में देरी हो गई। आलम यह हुआ कि घायल बेटा नित्य क्रिया में भी असमर्थ हो गया। ठेला चालक हरिश्चन्द्र ने अपनी माली हालत को देखते हुए किसी तरह आष्युमान कार्ड बनवाया था लेकिन वक्त की मार ही थी कि जब पुत्र निखिल को स्वास्थ्य की समस्या हुई तो आयुष्मान कार्ड के बावजूद उसे उपचार नहीं मिल पाया। 

हरिश्चन्द्र का आरोप कि किसी अस्पताल ने उनका साथ नहीं दिया बल्कि जिला अस्पताल से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। जवान बीमार बेटे निखिल को जिला अस्पताल से ठेला पर लादकर अपने पत्नी के साथ घर लौटने को मजबूर हो गया। इस बीच समाजसेवी दीनू की नजर उन पर पड़ी। जिसके बाद किसी तरह से अब उनके बेटे का इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है। हालांकि यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता यह वीडियो काफी चौंकाने वाला है। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'