बागपत में हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ बड़ा हादसा, 3 बच्चियों समेत परिवार को 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

बागपत में हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुआ बड़ा हादसा, 3 बच्चियों समेत परिवार को 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Published : Aug 22, 2022, 12:31 PM IST

बागपत में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार को 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं कैंटर चालक मौके से फरार है।

यूपी के बागपत जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने  बाइक सवार दम्पत्ति व 3 बच्चियों को कुचल डाला। घटनास्थल पर ही एक ही परिवार के पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद कैंटर चालक फिलहाल मौके से फरार हो गया है।
आपको बता दे कि यह घटना बागपत जनपद के बालैनी थाना क्षेत्र के मेरठ-बागपत हाइवे की है। जहां मवीकला टोल के पास बागपत के डौला गांव निवासी फतेह मोहम्मद पुत्र लियाकत उम्र 35 वर्ष सिविल से वापस अपने गांव जा रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी तब्बसुम उम्र 30 वर्ष, पुत्री इलमा उम्र 8 वर्ष, इकरा उम्र 6 वर्ष, माहिरा उम्र 5 वर्ष भी बैठे हुए थे। पत्नी तब्बसुम गर्भवती थी। जब ये लोग मवीकला टोल के पास पहुँचे तो बाइक में एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही दम्पत्ति व तीनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कैंटर चालक वहां से मौका पाकर भाग निकला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सूचना पर डौला गांव से उनके परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुँच गए है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ था। जो भी मौके पर मौजूद था, उसी की आंखें नम थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गया है। फतेह मोहम्मद के घर में अब केवल उसकी सबसे बड़ी बेटी फरहा उम्र 10 वर्ष ही रह गई है। वही सूचना पर पहुँची पुलिस घटनाक्रम की तफ्तीश में जुट गई है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला