बागपत: महिला के अंतिम संस्कार में जलती चिता पर गिरा लिंटर का मलबा, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की हुई मांग

बागपत: महिला के अंतिम संस्कार में जलती चिता पर गिरा लिंटर का मलबा, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की हुई मांग

Published : Sep 24, 2022, 12:40 PM IST

यूपी के बागपत में जलती चिता पर लिंटर गिरने का मामला सामने आया। इस मामले में दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल जान बचाई। 

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हजूराबाद गढ़ी गांव में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। गांव के श्मशान घाट में एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान लिंटर टूटकर नीचे गिर गया। लोगों ने दौड़कर बमुश्किल जान बचाई, लेकिन लिंटर का मलबा जलती चिता पर भी गिर गया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी काफी रोष व्याप्त है।

बता दें कि अभी गाजियाबाद के मुरादनगर में हुआ हादसा लोगों के जहन से नहीं उतरा है। गत वर्ष मुरादनगर में तीन जनवरी को अंतिम संस्कार क्रिया के दौरान श्मशान घाट की छत गिरने से उसके नीचे खड़े 25 लोगों की मौत हो गयी थी। इस दिल दहला देने वाली घटना की एक बार फिर से पुनरावृत्ति बागपत में होने से बाल-बाल बच गई। ज्ञात हो कि बागपत के थाना सिंघावली अहीर के हजूराबाद गढ़ी गांव में शिमला पत्नी सतपाल की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट में किया जा रहा था। इस दौरान श्मशान घाट में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जिस समय अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी की जा रही थी, तभी छत का लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। परिवार व गांव के लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। हल्की चोटों के अलावा किसी को गम्भीर चोट नहीं लगी। लिंटर गिरने से भगदड़ जैसा माहौल हो गया था। मलबा जलती चिता के ऊपर भी गिरा। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला