बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ मिलकर किया थाने का घेराव, पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ मिलकर किया थाने का घेराव, पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

Published : Mar 23, 2022, 12:14 PM IST

सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह मे उस समय हंगामा हो गया जब थाने में धरना दे रहे बजरंग दल के नेता व कार्यकर्ताओ की थानाध्यक्ष से बहस हो गई। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष पर कुछ नेताओं के साथ होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न करने की बात कही। 

सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह मे उस समय हंगामा हो गया जब थाने में धरना दे रहे बजरंग दल के नेता व कार्यकर्ताओ की थानाध्यक्ष से बहस हो गई। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष पर कुछ नेताओं के साथ होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न करने की बात कही। 

आपको बता दें कि थाना गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला मखदूम में रात्रि में अचानक एक मकान में आग लग गई थी, जिसमें 50 वर्षीय महिला रोशनी की दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य भी बुरी तरह झुलस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोहल्ले वासियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसे हुए सभी पीड़ितों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।

 इस घटना से पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया । सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इसी घटना को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता बाल्मीकि समाज की महिलाओं के साथ थाने का घेराव करने पहुंचे और धरना देने लगे। इतना ही नहीं, धरने और घेराव करने के बाद भी कोई कार्यवाही ना होते देख बजरंग दल के कार्यकर्ता गंगोह थानाध्यक्ष से भिड़ गए और कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कुछ नेताओं का दबाव होने का भी आरोप लगाया। जिसके बाद आरोप-प्रत्यारोप जबरदस्त बहस में तब्दील हो गई और जमकर नारेबाजी होने लगी। जिसके बाद माहौल बिगड़ता देख क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थिति बनने के बजाय बिगड़ने लगी, जिस पर पुलिस ने तुरंत बल का प्रयोग करते हुए, लाठियां फटकार और धरना दे रहे हैं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला