बीएचयू में एबीवीपी के छात्रों ने सिंहद्वार को बंद कर धरना दिया। छात्र पहले डीएसडब्ल्यू ऑफिस के पास में धरना दे रहे थे। हालांकि 26 दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो छात्रों ने सिंहद्वार को बंद कर दिया।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के धरना प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने सिंहद्वार को बंद कर अनिश्चितकालीन उसी स्थान को धरना स्थल में बदल दिया। पहले यह छात्र विश्वविद्यालय के कैंपस स्थित DSW ऑफिस के पास दे रहे थे। हालांकि 26 दिन बीत जाने के बाद भी जब छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से उचित जवाब नहीं मिला तो छात्रों ने यहां सिंहद्वार को ही अपना धरना स्थल बना लिया।
बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हमने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने एक ही विकल्प रखा है कि वह फीस वृद्धि का फैसला वापस ले अगर विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वापस नहीं लेती है तो अब हम सिंह द्वार पर ही अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। वही बीएचयू इकाई के महामंत्री पुनीत मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ यही चाह रही है कि हम धरना समाप्त करते हैं लेकिन हमारा कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन हमको लिखित आश्वासन दें कि कमेटी अपनी रिपोर्ट कितने दिन में हमें सौंप देगी और जब तक कमेटी हम लोगों की अपनी रिपोर्ट नहीं देती तब तक हमारा धरना अनवरत जारी रहेगा लेकिन कमेटी अगर हमें तिथि बता देती है तो हम मुख्य द्वार को छोड़कर वापस डीएसडब्ल्यू की पार्किंग में बने धरना स्थल पर चले जाएंगे।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST