सपा के प्रचार वाहन में बजने लगा बीजेपी का गाना, वीडियो हो रहा वायरल

सपा के प्रचार वाहन में बजने लगा बीजेपी का गाना, वीडियो हो रहा वायरल

Published : Jan 08, 2022, 01:15 PM IST

सपा नेता ने अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि सपा की छवि खराब करने के लिए दबंगों ने जबरन भाजपा प्रचार का गाना बजवाया जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी।

अमेठी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh vidhansabha chunav) की तैयारी जोरों पर है। यूपी चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर कभी भी मुनादी हो सकती है, जिसके लिए चुनाव आयोग (Election Commission) की तैयारियां आखिरी दौर में है। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हैं। इस बीच अमेठी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। मामला कुछ यूं है कि प्रचार गाड़ी से लेकर बैनर सब समाजवादी पार्टी का है, मगर वोट भाजपा के लिए मांगे जा रहे हैं। सपा नेता ने अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि सपा की छवि खराब करने के लिए दबंगों ने जबरन भाजपा प्रचार का गाना बजवाया जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी।

दरअसल, अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव का यह मामला है, जहां समाजवादी पार्टी के नेता के प्रचार वाहन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाना बज रहा है कि आएंगे तो योगी ही। सपा के प्रचार वाहन में सीएम योगी (CM Yogi) और भाजपा के पक्ष में गाना बजने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है। वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया कि मामले की आंच पुलिस तक पहुंच गई और अब इसकी जांच भी हो रही है।

शफीकुर्रहमान बर्क ने साधा योगी सरकार पर निशाना, बोले - मुसलमानों पर वोट के लिए बनाया जा रहा दबाव

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला