काशी में बाबा विश्वनाथ व मां गंगा से मांगा योगी सरकार के लिए आशीर्वाद, दुग्धाभिषेक कर योगी के लिए की प्रार्थना

काशी में बाबा विश्वनाथ व मां गंगा से मांगा योगी सरकार के लिए आशीर्वाद, दुग्धाभिषेक कर योगी के लिए की प्रार्थना

Published : Mar 25, 2022, 12:27 PM IST

योगी सरकार के शपथ ग्रहण के पूर्व नमामि गंगे ने नवनिर्मित भव्य दिव्य गंगा द्वार पर पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लेकर श्री काशी विश्वनाथ व मां गंगा की आरती उतारी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए  आशीर्वाद मांगा । 

वाराणसी: योगी सरकार के शपथ ग्रहण के पूर्व नमामि गंगे ने नवनिर्मित भव्य दिव्य गंगा द्वार पर पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लेकर श्री काशी विश्वनाथ व मां गंगा की आरती उतारी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए  आशीर्वाद मांगा । अलौकिक छटा बिखेर रहे गंगा द्वार पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश की कामना की गई । ॐ लिखे सनातनी ध्वज , राष्ट्रध्वज तिरंगा और बाबा विश्वनाथ के प्रिय डमरु संग मां गंगा की दिव्य आरती की गई । हर हर महादेव व घंटा-घड़ियाल के गगनभेदी उद्घोष से गंगा घाट का परिसर गूंज उठा । गंगा किनारे की सफाई कर स्वच्छता को संस्कार के रूप में पीएम मोदी के आवाह्न को आत्मसात करने का भी निवेदन किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा द्वार से बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की आरती उतारकर हमने राष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है । योगी मंत्रिमंडल के रूप में उत्तर प्रदेश के गले में मोतियों का हार विकास के रूप में सजेगा । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के मोती निरंतर सजें इसके लिए हमने मां गंगा से प्रार्थना की है । आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरी, रश्मि साहू , रेनू जायसवाल, मुक्ता सलूजा, पूजा मौर्या, सरस्वती मिश्रा एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे ।

04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
Read more