बीएचयू में पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन 'भारतीय भाषाओें में राम' बनी चर्चाओं का केंद्र 

बीएचयू में पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन 'भारतीय भाषाओें में राम' बनी चर्चाओं का केंद्र 

Published : Aug 23, 2022, 04:42 PM IST

बीएचयू के कला संकाय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यहां भारतीय भाषाओं में राम पुस्तक छात्रों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पुस्तक को तैयार करने में दस साल लगे हैं। 

BHU के कला संकाय स्थित राधाकृष्णन हाल की पुस्तक प्रदर्शनी में पहली बार आई किताब राम कथा का काफी चर्चा में है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस किताब की चर्चा की है। चार भाग में प्रकाशित यह किताब श्रीराम से जुड़े कई रहस्यों का पर्दाफाश करती है। अलग-अलग राज्यों में राम के भी कई स्वरूप हैं। जम्मू से लेकर त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ के अरण्यक से लेकर दक्षिण के किष्किंधा तक और चित्रकूट से लेकर मिथिला में राम की प्रचलित कहानियों की जानकारियां होती हैं।
वाणी प्रकाशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण माहेश्वरी के अनुसार, किताब को तैयार करने में कुल 10 साल लग गए। इसमें 300 से ज्यादा विद्वानों और लेखकों की बातें कहीं गईं हैं। इस किताब को भारत की कुल 20 भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। रामकथा किताब की सभी कहानियों का आधार आर्कियोलॉजी है। पुरातात्विक जांच-परख और तथ्यों के आकलन के बाद ही किताब में राम से जुड़ी कहानियों का सार दिया गया है।
साउथ ईस्ट एशिया में भगवान राम की संस्कृति कैसे पहुंची, इसकी खोज जारी है। म्यांमार, थाइलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, लाओस में प्रचलित रामकथापर जल्द ही रहस्यों का पर्दाफाश होगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बुक फेयर में आए विद्वानों और वाणी प्रकाशन के सदस्यों ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि काफी रिसर्च के बाद त्रिपुरा के पहाड़ों में भगवान राम की संस्कृति और स्थापत्य का पता चला है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला