Exclusive बातचीत में बोले BSP प्रत्याशी ख्वाजा शमसुद्दीन, 'मामूली बारिश में डूब जाती हैं गोरखपुर की कालोनियां'

Exclusive बातचीत में बोले BSP प्रत्याशी ख्वाजा शमसुद्दीन, 'मामूली बारिश में डूब जाती हैं गोरखपुर की कालोनियां'

Published : Feb 23, 2022, 11:54 AM IST

जनता का पूरा प्यार मिल रहा है। यहां की जनता भाजपा के विधायक को खोज रही है। जिस दिन वो वोट मांगने जाएंगे उन्हें जनता दौड़ा लेगी। मंहगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो गई है। अब जनता भाजपा से निजात पाना चाहती है। बहन मायावती को आज सभी लोग याद कर रहे हैं। सबसे अच्छा ला एंड ऑर्डर बहनजी के कार्यकाल में मेंटेने हुआ था। एक बार फिर जनता बहन जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

अनुराग पाण्डेय
गोरखपुर:
कानपुर के व्यापारी को होटल में मार दिया जाता है। आए दिन महिलाओं के साथ भी रेप और अन्य घटनाएं घटती रहती हैं। गोरखपुर में बाहर से तो विकास दिखता है लेकिन अंदर जमीनी हकीकत कुछ और है। हल्की बारिश में आज भी सीएम सिटी डूब जाती है। ऐशिया नेट न्यूज हिंदी से बात करते हुए गोरखपुर शहर सीट से बसपा प्रत्याशी ख्वाजा शमसुद्दीन ने कई मुद्दों पर वर्तमान सरकार को घेरा। आइए जानते हैं बसपा प्रत्याशी ख्वाजा शमसुद्दीन किन मुद्दों पर सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

सवाल: गोरखपुर में आपको कितना विकास दिखता है।
जवाब:
गोरखपुर में खोखला विकास है। यहां पर आज भी हल्की बारिश में कालोनियां डूब जाती हैं। बाढ़ के पानी से नहीं बरसात के जलजमाव की वजह से लोगों को घर छोड़कर पलायन करना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी का जो नारा है सबका साथ सबका विकास वो खोखला साबित हुआ है।

सवाल: गोरखपुर में जनता का कितना सपोर्ट मिल रहा है।

जवाब: जनता का पूरा प्यार मिल रहा है। यहां की जनता भाजपा के विधायक को खोज रही है। जिस दिन वो वोट मांगने जाएंगे उन्हें जनता दौड़ा लेगी। मंहगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो गई है। अब जनता भाजपा से निजात पाना चाहती है। बहन मायावती को आज सभी लोग याद कर रहे हैं। सबसे अच्छा ला एंड ऑर्डर बहनजी के कार्यकाल में मेंटेने हुआ था। एक बार फिर जनता बहन जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

सवाल: क्या क्राइम खत्म हो गया है।
जवाब:
ये गलत बात है, आज गोरखपुर शहर में कानपुर से एक व्यापारी आता है। वो एक होटल में ठहरता तो उसकी हत्या कर दी जाती है। यही है क्राइम कंट्रोल। महिलाओं के अपराध में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। यही है भाजपा का क्राइम कंट्रोल।

सवाल: बसपा के वोट में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद क्या सेंध लगाएंगे।
जवाब:
चन्द्रशेखर केवल हाइलाइट होने के लिए आए हैं। उनको जनता का जरा भी समर्थन नहीं मिल रहा है। चन्द्रशेखर आजाद की जमानत जब्त हो जाएगी। हर वर्ग के लोग बसपा के साथ जुड़ रहे हैं। इस बार पूरे बहुमत के साथ बहन जी की सरकार बनेगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला