धूमधाम से बैंड बाजे के साथ हुआ भैंस का मुंडन, 300 लोगों को खिलाई दावत, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

धूमधाम से बैंड बाजे के साथ हुआ भैंस का मुंडन, 300 लोगों को खिलाई दावत, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Published : Sep 27, 2022, 12:46 PM IST

यूपी के हरदोई में भैंस का मुंडन धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान तकरीबन 300 लोगों को दावत भी दी गई। बताया गया कि प्रमोद श्रीवास्तव ने मन्नत मांगी थी औऱ उसके पूरी होने पर ही यह कार्यक्रम हुआ।

हरदोई: बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्नी गांव में भैंस का ढोल नगाड़े व पूरे संस्कार के साथ दुर्गा माता मंदिर पर मुंडन संस्कार हुआ। जिसमें गांव के लोग शामिल हुए जिसके बाद पड़िया के मालिक के द्वारा गांव के लोगों को भोज भी कराया गया। 
बताते चलें कि प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र श्यामू श्रीवास्तव निवासी सुन्नी ने बड़ी धूमधाम से अपनी भैंस का गांव के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में मुंडन करवाया। प्रमोद ने इस कार्यक्रम को करने के लिए अपने रिश्तेदारों व ग्रामीणों को निमंत्रण भेजा। जिससे रिश्तेदारों सहित सभी ग्रामीण मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए। बताया जा रहा है कि इस मुंडन संस्कार का कारण प्रमोद की भैंस के बच्चे जन्म लेने के बाद मर जाया करते थे, जिससे वह काफी परेशान थे। उन्होंने मां दुर्गा के मंदिर में मनौती मांगी कि यदि हमारी भैंस का बच्चे बच गया तो उसका मुंडन संस्कार आप की चौखट पर करवाउंगा। मां दुर्गा की कृपा से प्रमोद की यह मनोकामना पूर्ण हुई। जिसके बाद अपने वचन का निर्वहन करते हुए मां दुर्गा की चौखट पर नवरात्र में भैंस का पूरी शान शौकत के साथ मुंडन कार्यक्रम को संपन्न करवाया  गया। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला