आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन से टकरा कर बस हुई क्षतिग्रस्त, 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन से टकरा कर बस हुई क्षतिग्रस्त, 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल

Published : Aug 12, 2022, 01:37 PM IST

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पुलिया नंबर 226 के गहरपुरवा के सामने यात्रियों से भरी बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस बीच एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। 

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की पुलिया नंबर 226 के  गहरपुरवा गांव के सामने यात्रियों से भरी बस अज्ञात वाहन से टकराकर डिवाइडर के बीचो बीच फंस गई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में 1 दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बस चालक का दाहिना हाथ कट कर दूर जा गिरा। आनन फानन घटनास्थल पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायल यात्रियों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक मैं 9 यात्रियों की हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं सामान्य घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है यात्रियों से भरी बस नेपाल पोखरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। घायल यात्रियों में मंजू, संदीप, शंकर, परमेश्वर ,मंजू देवी ,संजय, प्रीति, ज्योति, अमिता बिष्ट, अंजू, प्रेम बाबू, अमृत, कृष्ण बहादुर, जीत बहादुर समेत 1 दर्जन से अधिक लोग बताए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस द्वारा फोन से घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला