सड़क हादसे में तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल, हाई स्पीड के कारण कार हुई अनियंत्रित

सड़क हादसे में तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल, हाई स्पीड के कारण कार हुई अनियंत्रित

Published : Jun 06, 2022, 04:56 PM IST

महाराजगंज जिले में सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह कार ओवरस्पीड के कारण अनियंत्रित होने के कारण रात में पेड़ से जा टकराई

महाराजगंज: यूपी के महराजगंज जिले में सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह कार ओवरस्पीड के कारण अनियंत्रित होने के कारण रात में पेड़ से जा टकराई। घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस में बैठे सभी लोग किसी बारात में शामिल होने जा रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
आपको बता दें रविवार की देर रात एक कार हाई स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ में लड़ गई जिसमें 3 लोगों की मृत्यु हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा महाराजगंज के कोल्हई थाना इलाके के पिपरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोल्हुई थाना पुलिस और फरेंदा सीओ ने घायलों को इलाज के लिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा जहां तीन मृतक हो गए वहीं दो घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला
बीती रात हुए सड़क हादसे की वजह कार की ओवरस्पीड बताई जा रही है। और कहां जा रहा है। कि ड्राइवर के  आंखों पर सीधे सामने से रोशनी आई जिसके कारण ड्राइवर की आंखें झपक गई और साथ ही साथ ओवरस्पीड के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में नौतनवा व परसमालिक क्षेत्र निवासी गोलू(30) पुत्र दीपचंद श्रवण(23) पुत्र अशोक गिरी चिनक(45) पुत्र अज्ञात की मौत हुई है वहीं अन्य दो लोगो को महावीर मद्धेशिया पुत्र हरिश्चंद्र मद्धेशिया, हरिद्वार पुत्र भरत को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला