सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पड़ताल में जुटी पुलिस 

सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पड़ताल में जुटी पुलिस 

Published : Aug 22, 2022, 04:39 PM IST

मुरादाबाद पुलिस ने सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस बिना अनुमति के मशाल जुलूस निकालने और नारेबाजी करने को लेकर दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल जारी है। 

मुरादाबाद में बीती देर शाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा बिना परमिशन के मशाल जुलूस निकाला गया और प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभद्र नारेबाजी की गई। इसी आरोप में थाना मुगलपुरा पुलिस ने पूर्व महानगर अध्यक्ष सहित तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी के साथ पुलिस ने मामले में नामजद लोगों को हिरासत में लिया है।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी महानगर ने आह्वान पर मुगलपुरा क्षेत्र स्थित गवर्मेंट कॉलेज से एक मशाल जुलूस निकाला था। सपाइयों ने गुजरात के बिलकिस बानो केस के आरोपियो को रिहा करने के मामले में अपना विरोध दर्ज कराया। कई दर्जन सपा कार्यकर्ता अपने हाथो में मशाल और बिलकिस बानो से जुड़े पोस्टर लेकर बड़े जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए शहर की सड़कों से निकल कर नगर निगम कार्यालय पहुँचे। बिना परमिशन जुलूस निकालने और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र  नारेबाजी करने में सब सपाई फंस गए है। मुगलपुरा पुलिस ने पूर्व महानगर अध्यक्ष शानू अली सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कई लोगो को हिरासत में ले लिया है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला