आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बच्चों में दिखी जागरूकता, लोगों से अपील करते हुए तिरंगा लहराने का लिया संकल्प

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बच्चों में दिखी जागरूकता, लोगों से अपील करते हुए तिरंगा लहराने का लिया संकल्प

Published : Aug 04, 2022, 05:56 PM IST

यूपी के हरदोई जिले में अमृत महोत्सव को लेकर बच्चों ने लोगों से अपील की है। शहर के मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चे कुछ 13 से 15 अगस्त तक घर पर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया है। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले 75 साल आजादी को हुए। चलो आज फिर एकता दिखाते हैं, आओ चले मिलकर हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं। मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चे कुछ इसी भाव से देश के मानचित्र पर तिरंगा बनाकर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की मुहिम में शामिल होकर आजादी का 75वां स्वराज अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने की सभी जनपद वासियों से अपील की है। बच्चों ने देश के मानचित्र पर तिरंगा बनाकर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराने का संकल्प लेते हुए कहा है कि यह 75 आजादी का अमृत महोत्सव देश का सबसे बड़ा महापर्व है। इसमें समाज के हर वर्ग के घर पर तिरंगा लहराना है। देश की आन, बान और शान को आगे बढ़ाना है। विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह ने इस अवसर पर कहा की  यह महोत्सव है देश के लिए त्याग और बलिदान का, मातृभूमि के गौरव व स्वाधिमान का। देश के मानचित्र पर तिरंगा बनाते हैं तथा हाथ में तिरंगा लिए हुए बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। बच्चे स्लोगन में बोल रहे थे, हर घर तिरंगा लहराएंगे आजादी आजादी अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाएंगे। कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा बच्चे अपने हाथ में तिरंगा लेकर हर घर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने का संदेश दे रहे थे। इस अवसर पर उप प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, कविता गुप्ता, अर्पिता सिंह, प्रियांशी आनंद, विनीता शुक्ला, दिव्या सिंह ,बीना गुप्ता, रचना प्रजापति, आरती गुप्ता, आरती वर्मा आदि ने बच्चों के द्वारा दिए गए संदेश की सराहना की।

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज