एरियर भुगतान के नाम पर शिक्षक के रिश्वत ले रहा था लिपिक, रंगे हाथों पकड़े जाने पर हुआ  गिरफ्तार

एरियर भुगतान के नाम पर शिक्षक के रिश्वत ले रहा था लिपिक, रंगे हाथों पकड़े जाने पर हुआ गिरफ्तार

Published : May 25, 2022, 01:24 PM IST

फतेहपुर जिले में एरियर भुगतान के नाम पर लिपिक शिक्षक ले रहा था। शिक्षक द्वारा शिकायत करने पर एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर लिपिक को रंगे हाथों पकड़ा। हथगाम ब्लाक के शिक्षक देवेन्द्र ने भ्रष्टाचार निवारण विभाग में शिकायत की थी। 

फतेहपुर: यूपी में योगी आदित्यनाथ की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद भी भष्टाचार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के बाद भी लोगों के अंदर भय नहीं है। इसी वजह से आए दिन भष्टाचार की घटनाएं सुनने को मिल रही है। इसी कड़ी में राज्य के फतेहपुर जिले में मंगलवार को शिक्षा विभाग के एक लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लिपिक एरियर भुगतान के नाम पर शिक्षक से रिश्वत ले रहा था। तभी एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि हथगाम ब्लाक के शिक्षक देवेन्द्र ने भ्रष्टाचार निवारण विभाग में शिकायत की थी। लिपिक एरियर भुगतान के एवज में रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम ने रिशवत लेने के खुलासे का जाल बिछाया और शिक्षक को टीम ने रुपये देकर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय दफ्तर में भेजा। लिपिक ने जैसे ही रिश्वत के रुपये पकड़े तो पीछे से आई टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। उसके बाद टीम लिपिक जितेंद्र को कोतवाली लेकर चली गई। 

दरअसल एरियर भुगतान के नाम पर शिक्षक से रिश्वत ले रहा था, जिसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय में की गई थी। इसी वजह से एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के दफ्तर में छापा मारा। यहां पर तैनात लिपिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई जारी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला