गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की विशेष पूजा, 'रोट' प्रसाद चढ़ने के साथ ही शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान 

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की विशेष पूजा, 'रोट' प्रसाद चढ़ने के साथ ही शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान 

Published : Jul 13, 2022, 12:27 PM IST

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान विशेष कार्यक्रम का आयोजन सुबह 5 बजे से ही जारी था। रोट प्रसाद के साथ ही वहां पर पूजा शुरू हुई। जिसके बाद देर शाम तक कार्यक्रम जारी रहेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में मौजूद हैं। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी ने अपने गुरुओं की पूजा अर्चना की। इस विशेष कार्यक्रम के लिए सुबह 5 बजे से ही तैयारी शुरू कर दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु शिवावतारी गोरक्षनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। सबसे पहले उन्होंने अपने गुरु महायोगी गुरु गोरखनाथ की पूजा की। इस दौरान वहां तमाम लोगों की मौजूदगी भी रही।  
पूजा अर्चना के बाद 'रोट' प्रसाद चढ़ाया गया। यह प्रसाद आटा और गुड़ को मिलाकर बनाया जाता है। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ की पूजा अर्चना भी की और उनका आशीर्वाद लिया। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर करीब पांच हजार लोगों के तक होने की संभावना है। करीब 12 बजे मंदिर के अंदर भोज कि व्यवस्था भी कि गयी हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। पिछले 2 सालों से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोई भी बड़ा कार्यक्रम नहीं आयोजित हो पा रहा था। कोरोना के कारण सारी चीजें रुकी हुई थी। बुधवार 13 जुलाई को सुबह 6 बजे गोरखनाथ मंदिर में एक विशेष आरती की गई। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए। नाथयोगी, संत, महात्मा, और गृहस्थ भी शामिल रहे। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला