22 फरवरी 2022: CM योगी ने उठाया राम मंदिर का मुद्दा, प्रयागराज में BJP पर बरसे अखिलेश, देखिए UP की बड़ी खबरें

22 फरवरी 2022: CM योगी ने उठाया राम मंदिर का मुद्दा, प्रयागराज में BJP पर बरसे अखिलेश, देखिए UP की बड़ी खबरें

Published : Feb 22, 2022, 05:43 PM IST

 यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान वह विपक्ष पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में तो ऐसा विकास कार्य नहीं हुआ था। जो लोग आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं हो सकते उनको ढोने की नहीं विसर्जन करने की आवश्यकता है।

1- कल यानी 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान है। जिसे लेकर राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने लखनऊवासियों से भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करने की अपील की है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर आकर वोट करें और वोट के माध्यम से अपनी सरकार चुनें। 


2- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान वह विपक्ष पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में तो ऐसा विकास कार्य नहीं हुआ था। जो लोग आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं हो सकते उनको ढोने की नहीं विसर्जन करने की आवश्यकता है।

3- इसके साथ ही अयोध्या की जनसभा में उन्होने कहा कि 5 साल पहले भी हमने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और वह पूरा हुआ। मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। सीएम योगी ने लोगों से पूछा कि क्या यह काम सपा और बसपा करवा सकती थी? कांग्रेस ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ताला लगा दिया था। सपा सरकार के समय रामभक्तों पर चली गोलियां चली थी। बसपा अयोध्या को लेकर जो कहती थी वह किसी से नहीं छुपा है। 

4- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में लोगों को संबोधित किया। यहां पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे बुलडोजर बाबा जो गर्मी निकालनी की बात कर रहे थे, प्रयागराज के लोग भाप निकालने का काम करेंगे। मैं क्या कहूं यहां के लोगों ने पहले से ही मन बना रखा है। कि कोई जीतने वाला नहीं। खुशहाली देने का काम सपा सरकार करेंगी।

5- बीते सोमवार को हरदोई पहुंचीं प्रियंका गांधी ने BJP के समर्थकों से हाथ मिलाया और उनका अभिवादन स्वीकार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया, जिसके बाद प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इतना ही नहीं, अपनी गाड़ी से निकल कर उन्होंने समर्थकों के ऊपर फूल भी बरसाए।

6- आजमगढ़ में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट हुआ कि भाजपा सरकार की विदाई की बेला में भी जारी है सत्ता संरक्षित अवैध शराब का जानलेवा कारोबार।

7- बीते शनिवार को जम्मू कश्मीर के सोपिया में हुए आतंकी हमले में यूपी के देवरिया का एक लाल शहीद हो गया। शहीद संतोष यादव का पार्थिव शरीर आज सुबह देवरिया पहुंचा। जहां हम आंखों के साथ लोगों ने शहीद संतोष यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

8- अतीक अहमद के छोटे बेटे अली पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। अली के खिलाफ 21 दिसंबर 2021 को प्रयागराज के करेली थाने में मुकदमा दर्ज था। वह तभी से फरार चल रहा है। अली अहमद पर हत्या का प्रयास और रंगदारी वसूली के मामले में केस दर्ज हुआ था।

9- बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के बचे हुए चरणों के चुनावों के लिए कोऑर्डिनेटरों से सुझाव मांगे हैं। इसी के साथ बसपा उन सीटों पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं जहां बीते चुनावों में नजदीकी अंतर से हार या जीत मिली थी।

10- देशभर में तेजी से चल रहे हिजाब विवाद पर RSS के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि सेना, पुलिस, एनसीसी सभी जगहों पर अलग अलग ड्रेस कोड है। इनका आधार धर्म नहीं है। विद्यालय में भी विद्यार्थियों के बीच समानता लाने के लिए एक ड्रेस तय की जाती है फिर इसका विरोध क्यों। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more