गोरखपुर दौरे के बीच फरियादियों से मिले सीएम योगी, समस्या सुन अफसरों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर दौरे के बीच फरियादियों से मिले सीएम योगी, समस्या सुन अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Published : Jul 01, 2022, 11:40 AM IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे के बीच फरियादियों की समस्या सुनी। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए है। उसके बाद वह संचारी अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह हिंदू सेवा आश्रम में उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनी। इससे पहले सीएम योगी ने पूजा अर्चना की और गुल्लू और कल्लू को बिस्किट खिलाकर लाड प्यार किया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ हिंदू सेवा आश्रम में पहुंचकर फरियादियों की समस्या सुनी। सीएम ने सभी की समस्या सुनकर अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि सभी की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जाए। इसी दौरान सीएम योगी ने यह भी कहा कि अधिकारी अच्छे काम करेंगे तो यहां भीड़ कम लगेगी।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ फरियादियों की समस्या सुनने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाएंगे। जाकर संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही जागरुकता का प्रसार करने वाली वैन व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके आने से पहले ही प्रशासन ने तैयारियां जोरों से शुरू कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि मानसून के आते ही सीएम योगी शहर में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जलभराव की स्थिति जांचने के लिए आए है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more