21 फरवरी 2022: CM योगी ने छेड़ा सपा के इत्र का मामला, साइकिल के अपमान पर बोले अखिलेश, देखिए UP की बड़ी खबरें

21 फरवरी 2022: CM योगी ने छेड़ा सपा के इत्र का मामला, साइकिल के अपमान पर बोले अखिलेश, देखिए UP की बड़ी खबरें

Published : Feb 21, 2022, 05:33 PM IST

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल के अपमान को देश का अपमान बताया है। उन्होंने लिखा कि खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल, सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल। महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल, साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।

1- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में जनसभा के दौरान विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा जो सभी को सुविधाएं मिल रहे हैं वह 2017 के पहले कहा जाती थीं। यह सारा पैसा 2017 के पहले इनके इत्र वाले मित्र के पास जाता था। लेकिन ध्यान रहे हमारा बुलडोजर सड़क ही नहीं बनाता, इत्र वाले मित्र की छाती पर भी चढ़कर रगड़ने का काम करता है।

2- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल के अपमान को देश का अपमान बताया है। उन्होंने लिखा कि खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल, सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल। महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल, साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।

3- कर्नाटक से शुरु हुआ हिजाब विवाद यूपी के बनारस पहुंच गया है। यहां शिवपुर के एक निजी स्कूल के बाहर छात्राओं ने का जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

4- यूपी के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर यह मुकदमा मतदान केंद्र की सीमा के अंदर पत्रकारों को इंटरव्यू देने पर आचार सहिंता का उल्लंघन को लेकर दर्ज हुआ है। अखिलेश पर थाना सैफई में धारा 130 और 188 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

5- यूपी चुनाव के बीच मौलाना कल्बे जवाद ने योगी सरकार की तारीफ की है। इसी के साथ उन्होंने मुसलमानों से अपील कर कहा कि जिन्होंने हमारी मदद की, उन्हें वोट करें। योगी सरकार की तारीफ करते हुए मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिया कौम की काफी मदद की है।

6- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ के चिनहट मे रोड शो कर कांग्रेस उम्मीदवार ललन कुमार के लिए वोट अपील की। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। प्रियंका का रोड शो चिनहट कोतवाली से चिनहट तिराहे तक गया। रास्ते में जगह-जगह उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।

7- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

8- यूपी के उन्नाव में रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रोड शो किया। उन्होंने उन्नाव सदर से बीजेपी प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में यह रोड शो किया।  इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गयी। दीपिका चिखलिया ने सभी का अभिवादन किया। 

9- डिप्टी सीएम ने हरदोई में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है यह आप सभी को ध्यान रखना है। इस चुनाव में आपको समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाना है। 23 फरवरी को मतदान के दौरान आपके क्षेत्र का कोई भी मतदाता घर में न रह जाए इसका ख्याल भी आपको करना है। 

10- अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा के सपा प्रत्याशी अभय सिंह का प्रचार वाहन सीज किया गया। आरोप है कि बिना अनुमति के उनका प्रचार वाहन चल रहा था। जिसके बाद महराजगंज पुलिस ने प्रचार वाहन को सीज किया। इसी के साथ हॉर्न व एंपलीफायर को भी सीज किया गया।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more