मौलाना साद के खिलाफ सहारनपुर में दी गयी तहरीर, धर्म-परिवर्तन, जेहाद और आतंक फैलाने का लगाया आरोप

मौलाना साद के खिलाफ सहारनपुर में दी गयी तहरीर, धर्म-परिवर्तन, जेहाद और आतंक फैलाने का लगाया आरोप

Published : Apr 10, 2022, 12:42 PM IST

अली हसन से फिर नितिन पंत बने नितिन दास गिरि ने आज सहारनपुर के एसएसपी को तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ एक तहरीर दी और कार्यवाही की मांग की। नितिन दास गिरि का कहना है कि तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद जमात के नाम पर धर्म परिवर्तन जेहाद और आतंक फैला रहे हैं। इसकी एवज में उन्हें कई देशों से फंडिंग भी हो रही है।

सहारनपुर: अली हसन से फिर नितिन पंत बने नितिन दास गिरि ने आज सहारनपुर के एसएसपी को तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ एक तहरीर दी और कार्यवाही की मांग की। नितिन दास गिरि का कहना है कि तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद जमात के नाम पर धर्म परिवर्तन जेहाद और आतंक फैला रहे हैं। इसकी एवज में उन्हें कई देशों से फंडिंग भी हो रही है, जिसकी जांच कर मौलाना साद के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। 

 नितिन दास गिरि के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे विश्व अखाड़ा परिषद के नेता निपुण भारद्वाज ने भी तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद पर कई गंभीर आरोप लगाए।  नितिन भारद्वाज ने भी  मौलाना साद को कट्टरपंथी विचारधारा का व्यक्ति बताते हुए कहा कि मौलाना साद देश में जिहाद चला रहे हैं। साथ ही अवैध रूप से धर्म परिवर्तन भी करा रहे हैं और न जाने कितने लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।  विश्व अखाड़ा परिषद ने मौलाना साद के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।  सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर का कहना है शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है, जिसको संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहना मुनासिब होगा।

आपको बता दें कि कुछ वर्ष पहले नौकरी की तलाश में राजस्थान गए नैनीताल निवासी नितिन पंत को जबरन कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन करा कर उसको अली हसन बना दिया था। कुछ समय तक मेवात में रहने के बाद नितिन पंत वहॉ से फरार हो गए और सहारनपुर में विश्व अखाड़ा परिषद की शरण में आ गए। जिसके बाद नितिन पंत का फिर से विधि विधान से यज्ञ पवित करा कर उनको हिंदू धर्म में शामिल किया गया और उन्होंने अपना नाम अली हसन से बदलकर नितिन दास गिरि कर लिया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला