राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता बोले- राजनीतिक कुचक्र के चलते किया जा रहा परेशान

राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता बोले- राजनीतिक कुचक्र के चलते किया जा रहा परेशान

Published : Jun 17, 2022, 07:49 PM IST

राहुल गांधी से हो रही पूछताछ का विरोध कांग्रेस नेताओं की ओर से किया गया। पार्टी के नेताओं ने अयोध्या में कार्यालय के बाहर यह विरोध प्रदर्शन किया। इसी के साथ सरकार पर कई आरोप भी लगाए।

अयोध्या: राहुल गांधी से हो रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियो ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। ये प्रदर्शन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सासंद डॉ.निर्मल खत्री के नेतृत्व में हुआ। इस बीच कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज कराकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष के खिलाफ सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही हैं। ईडी ने जबरदस्ती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ सम्मन जारी किया हैं। उन्होंने कहा 2015 में यह प्रकरण बंद कर दिया गया था। केंद्र सरकार के द्वारा इसको बंद किया गया था और अब फिर खोल दिया गया। अकेला राहुल गांधी ऐसा नेता है जो केंद्र सरकार को ललकार रहा है। राजनीतिक कुचक्र के चलते परेशान किया जा रहा है।जिसके चलते कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया।इसके विरोध में आज हम सभी ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को केवल राहुल गांधी ही रोक सकते है और यही कारण है कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस से डर कर ऐसे कदम उठा रही है, जो निंदनीय है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला