गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

Published : Dec 16, 2021, 01:27 PM IST

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी यूपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्ती को लेकर कांग्रेस के नेताओं का प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने जोरदार हंगामा किया। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जब तक अजय कुमार मिश्रा टेनी को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, हमारा विरोध जारी रहेगा। हम इस मुद्दे को बाहर भी उठाएंगे और विधानसभा में भी उठाएंगे। इस लड़ाई को मजबूती से अंजाम तक पहुंचाएंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल (Vidhan mandal) के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी है। गुरुवार को लखनऊ में विधान भवन के सामने कांग्रेस (Congress) के विधायकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं (Congress leaders) की मांग केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay mishra teni) को बर्खास्त करने की है।

लखनऊ में विधानसभा मार्ग पर विधान भवन के ठीक सामने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने प्रदर्शन किया। इन सभी ने विधान भवन के सामने प्रदर्शन किया। इनकी मांग केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में लखनऊ में जीपीओ गांधी प्रतिमा से लेकर विधानसभा तक मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने भी केन्द्रीय मंत्री की अभद्रता पर नाराजगी जताई। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जब तक अजय कुमार मिश्रा टेनी को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, हमारा विरोध जारी रहेगा। हम इस मुद्दे को बाहर भी उठाएंगे और विधानसभा में भी उठाएंगे। इस लड़ाई को मजबूती से अंजाम तक पहुंचाएंगे।


उधर कांग्रेस के बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अजय कुमार टेनी को मीडिया को जवाब नहीं देना था तो वह चुप रह सकते थे। एक मंत्री का किसी को डराना-धमकाना शोभा नहीं देता। लखीमपुर खीरी केस में एसआइटी की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें खुद इस्तीफा देना चहिए था उसके लिए हमारा प्रदर्शन करना, मामले को सदन में उठाना ऐसा नहीं होना चाहिए था।

आपको बता दें कि बुधवार को लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी बुधवार को लखीमपुर हिंसा केस से जुड़े एक सवाल पर आपा खो बैठे। अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए केंद्रीय मंत्री ने एक इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार के सवाल पर पूरी मीडिया को चोर तक कह दिया। टेनी यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने पत्रकार का कालर तक पकड़ने की कोशिश की। किसी तरह से लोगों ने उनको शांत तो करा दिया, लेकिन तब तक इंटरनेट मीडिया पर उनकी अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल हो चुका था। दरअसल, लखीमपुर खीरी हिंसा केस में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत सभी 13 आरोपितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले के विवेचक इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर की सीजेएम कोर्ट में धाराएं बढ़ाने की अर्जी पर लखीमपुर की अदालत ने मुहर लगा दी। सीजेएम चिंताराम ने मंगलवार को विवेचक की अर्जी को मंजूरी देते हुए दुर्घटना में मौत की धाराओं को हटाते करते हुए जानलेवा हमला, गंभीर चोट कारित करना व शस्त्र अधिनियम की धाराएं बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला