मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी का विवादित बयान, बोले- सरकार बनने पर 6 महीने के लिए रोक देंगे अफसरों की पोस्टिंग

मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी का विवादित बयान, बोले- सरकार बनने पर 6 महीने के लिए रोक देंगे अफसरों की पोस्टिंग

Published : Mar 04, 2022, 12:11 PM IST

विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) ने यूपी (UP) के मऊ (Mau) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है। अब्बास अंसारी ने कहा कि सरकार आने पर 6 महीने तक ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं की जाएगी, पहले उनसे हिसाब होगा।

मऊ: विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) ने यूपी (UP) के मऊ (Mau) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है। अब्बास अंसारी ने कहा कि सरकार आने पर 6 महीने तक ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं की जाएगी, पहले उनसे हिसाब होगा।

अब्बास अंसारी का विवादित बयान
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार आने पर 6 महीने तक किसी भी सरकारी अधिकारी या पुलिसकर्मी की ट्रांसफर या पोस्टिंग नहीं होगी। सरकार बनने पर उन लोगों से किए गए जुल्म और अत्याचार का हिसाब लिया जाएगा। बता दें कि गुरुवार को मऊ के पहाड़पुरा में अब्बास अंसारी एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वो मऊ सदर सीट से ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मऊ में आखिरी चरण में होगा मतदान
माना जा रहा है कि अब्बास अंसारी ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए और योगी सरकार की तरफ की गई कार्रवाई से परेशान हुए अपने समर्थकों को आश्वस्त करने के लिए ऐसा कहा। जान लें कि मऊ में यूपी विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण में यानी 7 मार्च को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला