हिजाब मामले में सपा नेता रुबीना का विवादित बयान, कहा- 'हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे'

हिजाब मामले में सपा नेता रुबीना का विवादित बयान, कहा- 'हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे'

Published : Feb 12, 2022, 10:44 AM ISTUpdated : Feb 12, 2022, 12:06 PM IST

यूपी के अलीगढ़ जिले में कर्नाटक में हुए हिजाब प्रकरण को लेकर यहां समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खान ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। क्योंकि उन्हें झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी। क्योंकि भारत विविधताओं का देश है। यहां माथे का तिलक हो या शरीर पर हिजाब या फिर पगड़ी।
 
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के हिजाब प्रकरण की गूंज यूपी के अलीगढ जिले तक पहुंच गई है। तो वहीं कर्नाटक का हिजाब मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनावी माहौल के बीच यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कर्नाटक के उडुपी के सरकारी कॉलेज में हिजाब पर पाबंदी के खिलाफ अब अलीगढ में भी विरोध शुरू हो गया है। अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता रुबीना खानम ने हिजाब प्रकरण को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा है कि हिजाब पर हाथ डालने वालों का हाथ काट देंगे। भारत विविधताओं का देश है, यहां माथे का तिलक हो या फिर शरीर पर हिजाब या फिर पगड़ी। लेकिन अगर बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डालेंगे तो हम लोग झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथों को काट डालेंगे।

उन्होंने कहा घूंघट हो या हिजाब। यह सब हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अटूट हिस्सा है। इन पर राजनीति कर विवाद खड़ा करना नीचता की पराकाष्ठा होंगी। रुबीना खानम ने कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने की कतई भूल न करो। इसमें सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो। ऐसे में यदि उनकी बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डाला गया। तो उनको झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी। जिसके बाद वह बहन बेटियों के आत्मसम्मान में झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथ काट डालेंगे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला