कोरोना ने एक बार फिर से दी दस्तक, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने कही बड़ी बात

कोरोना ने एक बार फिर से दी दस्तक, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने कही बड़ी बात

Published : Jun 25, 2022, 05:33 PM ISTUpdated : Jun 25, 2022, 05:35 PM IST

अपने गणतीय मॉडल के आधार कोरोना के मामलों का सटीक आकलन कर चुके आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने दावा की अगले महीने यानी जुलाई में कोरोना वायरस के मामले देश में सबसे अधिक होंगे और प्रतिदिन 20 हजार से 25 हजार केस सामने आ सकते हैं।

कानपुर: यूपी के कानपुर में अपने गणतीय मॉडल के आधार कोरोना के मामलों का सटीक आकलन कर चुके आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने दावा की अगले महीने यानी जुलाई में कोरोना वायरस के मामले देश में सबसे अधिक होंगे और प्रतिदिन 20 हजार से 25 हजार केस सामने आ सकते हैं।

एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले  
कोरोना ने इस पहले भी पूरे देश समेत विश्व में हाहाकार मचा रखा था और कितने लोगों को अपनों से छीन लिया था। अब एक बाऱ फिर से कोरोना ने देश के अंदर दस्तक दे दी है। एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पद्मश्री मणीन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सूत्र मॉडल के आधार पर उन्होंने देश में कोरोना के मामलों का अध्ययन किया है। इसके तहत भारत के लिए कोरोना का यह चरण अब स्थिर हो गया है। 

कोरोना की और भी आ सकती लहर 
वर्तमान में कोरोना के मामलों में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, यह केवल एक छोटी लहर की तरह है, जो जुलाई के मध्य में प्रतिदिन 20 से 25 हजार मामलों के बीच चरम पर होगी और इससे डरने की जरूरत नहीं है। मणीन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में इस तरह की और लहरें भी आने की उम्मीद है, क्योंकि कुछ समय के बाद लोग प्राकृतिक प्रतिरक्षा खो देते हैं। जब तक कोरोना का कोई नया म्यूटेंट नहीं आता है, जो प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को बाइपास कर सके, तब तक देश में किसी बड़ी लहर की आशंका नहीं है। अब तक के म्यूटेंट ऐसा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमावली का पालन करना चाहिए और मास्क लगाकर ही घरों से निकलना चाहिए।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला