11 मार्च 2022: यूपी चुनाव परिणाम में मिली हार के बाद मायावती और अखिलेश ने की अपील, देखिए UP की खास खबरें

11 मार्च 2022: यूपी चुनाव परिणाम में मिली हार के बाद मायावती और अखिलेश ने की अपील, देखिए UP की खास खबरें

Published : Mar 11, 2022, 05:29 PM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाया है। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष अवश्य जीतेगा। 

1- यूपी चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है। उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है। उन्होंने कहा मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है। 

2- उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाया है। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष अवश्य जीतेगा। 

3- अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के जीते प्रत्याशियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं।  उस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।

4- यूपी चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा की बेटी ने विजय तिलक लगाकर सीएम योगी को बधाई दी। अपर्णा बिष्ट की पुत्री द्वारा सीएम योगी को तिलक लगाकर बधाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया। 

5- बीजेपी को मिली जीत के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों ने बुलडोजर यात्रा निकाली। छात्रों ने पूरे कैंपस में बुलडोजर पर सवार होकर खुशी जताई। छात्रों ने यहां रंग गुलाल और बाजे गाजे के साथ जुलूस निकाला। 

6- बीजेपी को मिली जीत के बाद लखीमपुर में भाजपा समर्थकों ने साइकिल तोड़कर खुशी जाहिर की। उन्होंने सड़कों पर बुलडोजर उतारकर न सिर्फ जश्न मनाया बल्कि साइकिल भी तोड़ी। इस दौरान गली-गली में कार्यकर्ता झूमते नजर आए।

7- सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को मिली हार के बाद भी उन्होंने मतदाताओं को कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने लिखा कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फ़ैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ, एक एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूँ, जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ। 

8- बीजेपी को मिली जीत के बाद साक्षी महाराज ने सपा अध्यक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश की स्थिति खिसियानी बिल्ली खम्बा नोंचने जैसी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी जीत जाते तो EVM बहुत अच्छा था, अब हर गए हैं तो EVM की गलती है।

9- यूपी चुनाव परिणाम आने के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि जो भी हमें मिला है उसके लिए जनता को बधाई। जनादेश हमें स्वीकार है। जनता की समस्याओं को विपक्ष के तौर पर उठाएंगे। समीक्षा बैठकों के बाद हम अलग-अलग सीटों पर हार के कारणों पर मंथन करेंगे। 

10- चुनाव परिणाण आने के बाद मुजफ्फरनगर जिले में किसान आंदोलन का असर खूब दिखा है। बुढ़ाना और मीरापुर सीटों पर भाजपा रणनीति में पहले दिन से पीछे नजर आई। हार-जीत के खेल में भाजपा पुरकाजी और चरथावल की सीट भी गंवा बैठी। माना जा रहा है कि भाकियू के तल्ख तेवरों से भी भाजपा को झटका लगा है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला