खेत में शौच करने गई मासूम बच्ची का बेसुध अवस्था में मिला शव, पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की जताई आशंका

खेत में शौच करने गई मासूम बच्ची का बेसुध अवस्था में मिला शव, पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की जताई आशंका

Published : Jun 29, 2022, 02:40 PM IST

यूपी के लखीमपुर से दुष्कर्म के बाद हत्या से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां शौच करने खेतों की तरफ गई एक 14 वर्षीय किशोरी का शव शव गन्ने के खेत में पाया गया। शव की मौजूदा स्थिति को देखकर परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक जाहिर किया है। 
 

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश में नाबालिग किशोरियों के हाथ हो रहीं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी वारदातें उत्तर प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार चर्चा में बने रहने वाले यूपी के लखीमपुर से दुष्कर्म के बाद हत्या से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां शौच करने खेतों की तरफ गई एक 14 वर्षीय किशोरी का शव शव गन्ने के खेत में पाया गया। शव की मौजूदा स्थिति को देखकर परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक जाहिर किया है। वहीं, पुलिस टीम शव की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने पर अड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त मृतक किशोरी का शव मिला,  उस दौरान उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। इतना ही नहीं, मृतका की दोनों आखों के आस पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

शौच के लिए गई थी किशोरी, घंटों बाद खेत में मिला शव
पूरा मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।  जहां पुलिस चौकी रामापुर के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घर से लोटा लेकर शौच करने के लिए खेतों की तरफ गई थी, इसके बाद वह घर नहीं आई। घरवालों ने भी यह सोच कर कोई ध्यान नहीं दिया कि वह किसी सहेली के घर चली गई हो। दोपहर करीब तीन बजे गांव के बच्चे बकरी चराने खेत जा रहे थे। इसी बीच बकरियां गांव धोबहा निवासी कमलेश के गन्ने के खेत में घुस गईं। बच्चे बकरियां भगाने के लिए जब खेत में घुसे तो उनकी नजर कुछ दूरी पर पड़े किशोरी के शव पर पड़ी। यह देख बच्चे भागकर गांव पहुंचे और घर वालों को इसकी जानकारी दी। 

शव देखकर गांव में मचा हड़कंप, पिता की दुष्कर्म की जताई आशंका
खेत में शव मिलने की जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मामले की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक, लड़की का गला उसके ही दुपट्टे से कसा हुआ था और उसके कपड़े खुले व अस्त व्यस्त थे। पास में ही लोटा पड़ा हुआ था। साथ ही मृतका की दोनों आंखों पर भी चोट के निशान थे। मृतका के परिवार वाले दुष्कर्म के बाद हत्या होने की बात कह रहे हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी, मामले की गहराई से होगी जांच
घटना के सूचना पाकर एसपी संजीव सुमन, एएसपी अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया। पुलिस घटना स्थल सील कर जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और परिवार वालों से भी पूछताछ की। पुलिस टीम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी की निगरानी में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। इसके साथ ही घटना के खुलासे के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more