ठंड बढ़ने के साथ 'बनारस की मलइयो' की बढ़ी मांग, जुबान पर जाते ही घुलने वाली यह चीज है आपके लिए लाभदायक

ठंड बढ़ने के साथ 'बनारस की मलइयो' की बढ़ी मांग, जुबान पर जाते ही घुलने वाली यह चीज है आपके लिए लाभदायक

Published : Nov 30, 2022, 02:52 PM IST

वाराणसी में ठंड बढ़ने के साथ ही मलइयों की मांग भी बढ़ती जा रही है। यह खास चीज जो जुबां पर जाते ही घुल जाती है वह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होती है। 

ठिठुराती ठंड में गुनगुनाती धूप सा एहसास देती है बनारस की मलइयो। मुंह में जाते ही घुल जाती है और तासीर ऐसी तो देर तक जुबान पर मिठास बनाए रखती है। काशी अपने खान-पान के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। जो चीजे काशी को उसके खान-पान के लिए फेमस बनाती हैं उसी में मलइयो का नाम भी शामिल है। 

काशी की पहचान बन चुका मलइयो का जायका सिर्फ ठंड के दिनों में ही लिया जा सकता है। इसकी भी अपनी वजह है। क्योंकि, ये खास मलइयो ओस की बूंदों से बनता है। जैसे जैसे ठंड बढ़ती है, इसकी खासियत भी बढ़ने लगती है। वाराणसी  में लंका, रथयात्रा, गोदौलिया, चौक, मैदागिन क्षेत्र में मलाइयों के कई दुकाने हैं। यहां गुलाबी ठंड में सुबह से शाम तक इसके कद्रदानों की भीड़ लगी रहती है। ये बनारसी मिठाई सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। ओस की बूंदों से इसे तैयार किया जाता है लिहाजा इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला