अखिलेश-शिवपाल के विवाद पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, मुस्कुराकर बोले- 'भाजपा से कोई लेना देना नहीं'

अखिलेश-शिवपाल के विवाद पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान, मुस्कुराकर बोले- 'भाजपा से कोई लेना देना नहीं'

Published : May 05, 2022, 11:58 AM IST

उन्नाव स्थित गांव नासिरापुर में नवनिर्मित शिव मंदिर के अंदर स्थापित की गई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मन्दिर के अंदर जाकर मत्था टेका तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

उन्नाव: क्षेत्र के गांव नासिरापुर में नवनिर्मित शिव मंदिर के अंदर स्थापित की गई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मन्दिर के अंदर जाकर मत्था टेका तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

गांव नसिरापुर निवासी रविन्द्र कटियार की अगुवाई में गांव में एक बिशाल शिवमंदिर का निर्माण करवाया गया है, जिसमे बीते 30 अप्रैल से मंत्रोचार व पूजन अर्चन का क्रम चल रहा था बुधवार को कार्यक्रम के अंतिम दिवस मन्दिर मे भगवान शिव व हनुमान जी की मूर्तियों को स्थापित किया गया, इसी कार्यक्रम शाम  लगभग 6:15 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मन्दिर के अंदर जाकर मत्था टेका।

जिसके बाद उन्होंने भंडारे  का प्रसाद ग्रहण किया तथा गांव की एक इस दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में सुसाशन की सरकार है। शिवपाल यादव के ट्वीट पर सवाल किए जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि वह चाचा भतीजे का निजी मामला है जिससे सरकार का कोई लेना देना नही है।

चंदौली व ललितपुर की घटनाओं के प्रति उन्होंने कहा कि सभी अपराधियो को पकड़कर कानूनी कार्यवाही की गई है । मौजूदा सरकार के सभी मंत्री निष्पक्ष भाव से जनहित के कार्य करने में तत्पर है जिससे प्रदेश में एक सुशासन कि सरकार चल रही है। शाम करीब 6 :45 बजे वह सड़क मार्ग से वापस गंतब्य को रवाना हो गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलादज्ञक्ष अवधेश कटियार,बांगरमऊ बिधायक श्रीकांत कटियार सहित तमाम पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'