बरेली दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- सपा गुंडों की पार्टी इसलिए उसमें कोई नहीं रहना चाहता

बरेली दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- सपा गुंडों की पार्टी इसलिए उसमें कोई नहीं रहना चाहता

Published : Apr 14, 2022, 07:37 PM IST

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। लोग सपा से दूर हो रहे हैं। दूर होने के बाद हमारे पास आ रहे हैं। ऐसे सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई यूक्रेन की वजह से बढ़ी है। महंगाई से निपटना चुनौती है। लेकिन हम उससे निपटने का प्रयास कर रहे हैं।

बरेली: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। लोग सपा से दूर हो रहे हैं। दूर होने के बाद हमारे पास आ रहे हैं। ऐसे सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई यूक्रेन की वजह से बढ़ी है। महंगाई से निपटना चुनौती है। लेकिन हम उससे निपटने का प्रयास कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को सर्किट हाउस में सामाजिक समरसता कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति माल्यार्पण कर समझता का संदेश दिया। इसके बाद आईएमए में आयोजित विचार गोष्ठी में अनुसूचित समाज के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि किसी को वोट देना लोकतांत्रिक स्वतंत्रता है। भाजपा को वोट देने के नाम पर कोई उत्पीड़न कर रहा है। मारपीट कर रहा है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। लेकिन इस महंगाई से निपटने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। यूक्रेन की वजह से भी महंगाई पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत हमारा संकल्प है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला