खूंखार कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को बनाया निशाना, CHC में कम पड़े एंटी रैबीज इंजेक्शन

खूंखार कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को बनाया निशाना, CHC में कम पड़े एंटी रैबीज इंजेक्शन

Published : Nov 22, 2022, 02:27 PM IST

यूपी के सीतापुर में खूंखार कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को निशाना बनाया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 

सीतापुर में खूंखार कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। हिंसक कुत्ते ने यहां एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना निशाना बनाया है। उसने रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को भी नहीं छोड़ा। खूंखार कुत्ते द्वारा लोगों को काटने का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पकड़ने के बाद उसे घाट उतार दिया। पीट-पीटकर मारे गए कुत्ते को लोगों ने दफना भी दिया। कुत्ते के काटने से घायल हुए सभी का इलाज सीएससी पर चल रहा है।

मामला तंबौर थाना क्षेत्र के कस्बे से सामने आया। सीसीटीवी वीडीयों में देखा जा सकता है कि किस तरह से यहां सफेद रंग के एक कुत्ते ने इलाके के लोगों को अपना निशाना बनाया। इस खूंखार कुत्ते ने रास्ते में चलते लोगों के पैरों में भी काट कर उन्हें जख्मी किया है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। कस्बे के तकरीबन 15 लोगों के कुत्तों के काटने के बाद लाठी-डंडों के सहारे कुत्ते को पकड़कर बेरहमी से मारा पीटा। जिससे उसकी मौत हो गयी। बड़ी तादाद में लोग सीएससी पर इलाज के लिए पहुंचे तो वहां एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी कम पड़ गए। जिसके बाद लोगों ने हंगामा भी काटा। फिलहाल सभी को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!