बड़े भाइयों ने छोटे भाई को जिंदा जलाने का किया प्रयास, जानिए क्यों पिता के कहने पर किया ये काम

बड़े भाइयों ने छोटे भाई को जिंदा जलाने का किया प्रयास, जानिए क्यों पिता के कहने पर किया ये काम

Published : Apr 29, 2022, 12:18 PM ISTUpdated : Apr 29, 2022, 07:17 PM IST

यूपी के मथुरा में खेत के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों ने अपने पिता के कहने पर भाई को ही डीजल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। जमीनी विवाद को शख्स को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

मथुरा: थाना राया क्षेत्र के नगला गोगा में खेत के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों ने अपने पिता के कहने पर भाई को ही डीजल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। जमीनी विवाद को शख्स को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के नगला गोगा निवासी सुखवीर सिंह को बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती पीड़ित सुखवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता का नाम दौजीराम है और वे चार भाई हैं। पीड़ित का आरोप है कि पिता सबसे बड़े और तीसरे नम्बर के भाई को ही खेती की जमीन दे रहे हैं जबकि उसे और सबसे छोटे भाई को खेती की जमीन में बंटवारा नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर सुखवीर पिता के इस निर्णय का विरोध कर रहे थे और बीते दिवस बंटवारे को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन इसका का कोई असर नहीं हुआ।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को जब वह खेत की तरफ जा रहा था तभी पिता के कहने पर बड़े भाई सरवर सिंह और छोटे भाई सूरजपाल सिंह ने उनपर डीजल छिड़क कर आग लगा दी और जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और किसी तरह आग बुझाई गई जिसमें सुखवीर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे सुखवीर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जमीनी विवाद में भाइयों द्वारा भाई को जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसपी देहात श्रीशचन्द ने बताया कि झुलसे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला