औरैया पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, कुल 5 लोग गिरफ्तार 

औरैया पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, कुल 5 लोग गिरफ्तार 

Published : Dec 01, 2022, 12:24 PM IST

यूपी के औरैया जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई। इस बीच दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने 3 अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

औरैया जनपद में बीते 7 दिन पूर्व मिले लावारिस ट्रक के मामले में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और कुल 5 लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। 

जानकारी दी गई कि 20 अक्टूबर को जनपद झांसी के मऊरानीपुर से मूंगफली लेकर गुजरात जा रहा ट्रक शिवपुरी से गायब हुआ था। 23 अक्टूबर को यह ट्रक औरैया के बेला थाना अंतर्गत लावारिस हालत में बरामद हुआ। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 5 लोगों को चिन्हित किया। बेला थाना के पुरवासुजान के जंगलों में छुपे मूंगफली से भरे बोरों को बेचने के लिए इन सभी बदमाशों के आने की सूचना पुलिस टीम को मिली। इस बीच बदमाशों ने वहां आकर पुलिस टीम को देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली और 3 अन्य बदमाश भी गिरफ्तार किए गए। जनपद के बेला थाना अंतर्गत पुरवासुजान से यह मामला सामने आया।

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?