गोकशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, तोबड़तोड़ फायरिंग दौरान आरोपी समेत इंस्पेक्टर हुआ घायल

गोकशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, तोबड़तोड़ फायरिंग दौरान आरोपी समेत इंस्पेक्टर हुआ घायल

Published : Jul 04, 2022, 01:16 PM IST

यूपी के कानपुर जिले में गोकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग होने के बाद आरोपी समेत एक इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो आरोपी फरार हो गए।

कानपुर: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों गोकशी के कई मामले सामने आए है। जिसके बाद पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसी क्रम में राज्य के कानपुर जिले के घाटमपुर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोकशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान आरोपी समेत इंस्पेक्टर भी गोली लगने से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दो गोकश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार यह कानपुर के घाटमपुर के आलादासपुर गांव की घटना है। जहां गोकशों और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें घाटमपुर इंस्पेक्टर एसके सिंह के दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, गोकश दिलशाद के पैर में भी गोली लगी है। पुलिस ने गोकशी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक गोकश दिलशाद घायल हो गया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से पुलिस ने गोकशी का सामान भी बरामद किया। वहीं, पकड़े गए गोकश दिलशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला