यूपी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद परीक्षार्थियों में भारी निराशा, देखें वीडियो

यूपी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद परीक्षार्थियों में भारी निराशा, देखें वीडियो

Published : Mar 30, 2022, 03:58 PM IST

बुधवार को इंटरमीडिएट की दोपहर की पाली में इंग्लिश की परीक्षा थी। लेकिन पेपर से दो घण्टे पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया। बलिया में पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। इसके बाद आनन फानन में बोर्ड अधिकारियों ने पेपर रद्द कर दिया। 

मथुरा: बुधवार को इंटरमीडिएट की दोपहर की पाली में इंग्लिश की परीक्षा थी। लेकिन पेपर से दो घण्टे पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया। बलिया में पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। इसके बाद आनन फानन में बोर्ड अधिकारियों ने पेपर रद्द कर दिया। 

मथुरा में 152 परीक्षा केंद्रों पर थी परीक्षा 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं के तहत मथुरा में 152 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए इन केंद्रों पर करीब 77 हजार छात्र छात्रा परीक्षा दे रहे हैं। जिसमे से इंटरमीडिएट में 33 हजार 709 परीक्षार्थी हैं। 

परीक्षा केंद्रों पर लगाया गया सुरक्षा बल 
इंटरमीडिएट का प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिलते ही बोर्ड अधिकारियों ने मथुरा सहित 24 जनपदों में परीक्षा रद्द कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी से सम्पर्क किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि जो परीक्षार्थी पेपर देने आएं उनको सही जानकारी देकर वापस कर दिया जाए। डीआईओएस ने बताया कि इंग्लिश की परीक्षा के अलावा आज सिलाई की परीक्षा भी थी जो 3 केंद्रों पर होगी वह यथावत चलेगी।

32306 विद्यार्थियों को देनी थी परीक्षा
बता दें कि आज मथुरा जिले के 152 परीक्षा केंद्रों पर इंग्लिश की परीक्षा होनी थी। इंग्लिश की परीक्षा अनिवार्य थी और बलिया में पेपर लीक होने की वजह से मथुरा सहित 24 जिलों में पेपर को रद्द कर दिया गया है। आज इंटरमीडिएट के 32306 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'