यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बाद शुरू हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकन, 175 उप प्रधान परीक्षक करे गए नियुक

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बाद शुरू हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकन, 175 उप प्रधान परीक्षक करे गए नियुक

Published : Apr 23, 2022, 06:05 PM ISTUpdated : Apr 23, 2022, 06:32 PM IST

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। जनपद मथुरा में विभिन्न जनपदों की 436844 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। मथुरा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 3 केंद्र बनाए गए हैं। हाई स्कूल की 252790 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चंपा इंटर कॉलेज में किया जाएगा। 

मथुरा: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। जनपद मथुरा में विभिन्न जनपदों की 436844 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। मथुरा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 3 केंद्र बनाए गए हैं। हाई स्कूल की 252790 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चंपा इंटर कॉलेज में किया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट की 184054 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा व के आर इंटर कॉलेज में किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जनपद में 175 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं 1649 परीक्षकों को मूल्यांकन का कार्य 10 दिन में समाप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। एक परीक्षक को प्रतिदिन कम से कम 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा। 

मूल्यांकन के पहले दिन ही जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेंद्र सिंह जीआईसी इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने परीक्षकों से मूल्यांकन कार्य के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही उनकी समस्याएं भी जानी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मूल्यांकन केंद्रों तक जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही परीक्षक भी अपने मोबाइल मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए इसके लिए पूरी गति के साथ कार्य जारी है।

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज