GU राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर से Exclusive बातचीत, बोले- गोरखपुर से सबसे मजबूत कैंडिडेट हैं योगी आदित्यनाथ

GU राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर से Exclusive बातचीत, बोले- गोरखपुर से सबसे मजबूत कैंडिडेट हैं योगी आदित्यनाथ

Published : Feb 15, 2022, 11:37 AM IST

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सबसे मजबूत कैंडिडेट हैं ये कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि अभी तक उनके सामने कोई ऐसा चेहरा नहीं दिख रहा जो उन्हें चुनौती दे। अभी तक सपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है अगर सपा कोई अच्छा चेहरा उतारती है तो उम्मीद वो भाजपा को चुनौती दे सकता है। 
 

गोरखपुर युनिवर्सिटी के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र सिंह का इंटरव्यू


सवाल: विधान सभा चुनाव 2022 का क्या है समीकरण?
जवाब: गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सबसे मजबूत कैंडिडेट हैं ये कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि अभी तक उनके सामने कोई ऐसा चेहरा नहीं दिख रहा जो उन्हें चुनौती दे। अभी तक सपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है अगर सपा कोई अच्छा चेहरा उतारती है तो उम्मीद वो भाजपा को चुनौती दे सकता है। 

सवाल: उत्तर प्रदेश में एक बार सत्ता में आने के बाद वो सरकार रिपीट नहीं करती है, इस आपका क्या विचार है?
जवाब: उत्तर प्रदेश में 35 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने रिपीट किया था, उसके बाद कोई गवर्नमेंट दोबारा नहीं आई। लेकीन इस बार कुछ नया होने वाला है। ऐसा इसलिए है की इस बार चुनाव मोदी और योगी के नाम पर लड़ा जा रहा है। धरातल पर देखा जाए तो काम भी जनता को दिख रहा है।

सवाल: किस तरह का विधायक जनता को चुनना चाहिए?
जवाब: हमे इस बात का हमेशा ध्यान देना चाहिए कि किन नीतियों पर चुनाव लड़ा जा रहा है और प्रतिनिधित्व कर रहा है। जाति के आधार पर वोट कभी नहीं करना चाहिए। जब हम नीतियों के आधार पर अच्छी व्यक्तित्व के आधार पर वोट करते हैं तो निश्चित तौर पर हमे अच्छी सरकार मिलेगी।

सवाल: उत्तर प्रदेश में किसके किसके बीच चुनावी घमासान चल रहा है?
जवाब: अभी जो माहौल दिख रहा है, उस हिसाब से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच लड़ाई दिख रही है। एक चीज और है आप बसपा को भी इग्नोर नहीं कर सकते हैं।

सवाल: योगी आदित्यनाथ को कौन चुनौती दे रहा है? कहीं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद तो नहीं दे रहे चुनौती?
जवाब:  भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद से कहीं अधिक सपा का गोरखपुर में जनाधार है। मुझे लगता है कि सपा अगर अच्छा कैंडिडेट खड़ा करती है तो वो योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे सकता है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more